शासन-प्रशासनबेमेतरा

रायपुर: कालाबाजारी पर शासन की सख्ती जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Jashapd1 / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उड़नदस्ता दलों ने प्रदेशभर में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। बेमेतरा के देवकर तहसील के ग्राम जानो में एक परिसर में 275 बोरी यूरिया अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है और गुणवत्ता परीक्षण के लिए उर्वरकों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

स्रोत