रायपुर: डी.डी. अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू सील

छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए गंभीर चिकित्सीय लापरवाही के आरोपों पर सख्त कदम उठाया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्थित डी.डी. अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। इसके अलावा, अस्पताल का लाइसेंस अस्थायी और सशर्त रूप से निरस्त किया गया है। यह कार्रवाई नर्सिंग होम एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत की गई है।