रायपुर : धौरपुर में नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि यह महाविद्यालय भवन क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।