रायपुर: राघवेंद्र चापड़ी ने पीएमएफएमई योजना से पाया उद्यमिता का मार्ग

बीजापुर जिले के ग्राम मुरदण्डा के निवासी राघवेंद्र चापड़ी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएमएफएमई) का लाभ उठाकर बेरोजगारी से उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाया है। पहले बेरोजगार रहने के कारण उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों का सामना करना कठिन हो रहा था। योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, बीजापुर से संपर्क कर उन्होंने राइस मिल और टोरा मिल स्थापित कीं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया, बल्कि स्थानीय किसानों को भी बेहतर लाभ मिल रहा है। जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, यह योजना कई अन्य उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रही है।