लक्ष्य सेन ने कुमामोटो मास्टर्स जापान ओपन जीता

लक्ष्य सेन ने कोकी वतनबे को पराजित कर कुमामोटो मास्टर्स जापान ओपन अपने नाम कर लिया है। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज सेन शुरुआती गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करने में सफल रहे।
उन्होंने अगले दोनों गेम जीतकर मुकाबला 13-21, 21-18, 21-14 से अपने पक्ष में कर लिया। यह पूरा मैच एक घंटे चार मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।