राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
लैंगिक समानता सूचकांक में भारत 131वें पायदान पर, शिक्षा में हुआ सुधार

वैश्विक लैंगिक असमानता को समाप्त करने की दिशा में भारत ने अब तक 64.5 फीसदी अंतर पाट लिया है। दुनिया की 145 अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान 131वां दर्ज किया गया है। वर्ष 2006 से लेकर अब तक देश के कुल स्कोर में 4.3 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दीर्घकालिक सुधार में सबसे मुख्य भूमिका शिक्षा क्षेत्र की प्रगति की रही है।