अंतरराष्ट्रीय

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की फोन पर चर्चा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Jdforrester / Wikimedia Commons, CC BY 4.0

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से रूस और यूक्रेन के टकराव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने पर विचार-विमर्श हुआ।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि हालिया घटनाक्रमों को लेकर रूसी विदेश मंत्री से उपयोगी वार्ता हुई है। इससे पहले नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात करते हुए शांति प्रयासों में भारत के योगदान की बात दोहराई थी।

स्रोत