खेल

विश्व चैंपियनशिप: त्रीसा और गायत्री ने बैडमिंटन में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Shreyasime / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

विश्व चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी त्रीसा और गायत्री ने ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी का शानदार सफर सेमीफाइनल में चीन की लियू और तान के खिलाफ हार के साथ समाप्त हुआ।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में त्रीसा और गायत्री ने बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन जिया यिफान और उनकी जोड़ीदार झांग शुक्सियान को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

स्रोत