विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप: पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब

भारत के दिग्गज क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज की है। इस प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाले वह इकलौते भारतीय खिलाड़ी थे। 41 वर्षीय आडवाणी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने खेल जीवन का 29वां विश्व खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।