विश्व शतरंज चैंपियनशिप: डी गुकेश काले मोहरों से करेंगे खिताबी मुकाबले का आगाज़

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2026 में भारत के मौजूदा चैंपियन ग्रैंडमास्टर डी गुकेश मंगलवार को अपने खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेंगे। प्रतिद्वंद्वी जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ अधिकतम 14 खेलों के इस मुकाबले की पहली बाजी में गुकेश काले मोहरों से शुरुआत करेंगे।
इस महत्वपूर्ण भिड़ंत से पहले दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने सहयोगी दलों का विवरण साझा किया है। भारतीय खिलाड़ी ने अपने लंबे समय के कोच गजेव्स्की की मौजूदगी की पुष्टि की है।