शतरंज ओलंपियाड: निहाल और गुकेश के शानदार खेल से भारत ने इटली को हराया

शतरंज ओलंपियाड में भारतीय दल का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। पुरुष वर्ग के मुकाबले में डी गुकेश और निहाल सरीन के उम्दा खेल की बदौलत भारत ने इटली के खिलाफ जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम को बढ़त दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। दूसरी तरफ महिला वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए मुकाबला जीता और अपने विजय रथ को आगे बढ़ाया।