राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
संसदीय परिसीमन पर कांग्रेस ने रखा चार सूत्रीय प्रस्ताव, ‘इंडिया’ गठबंधन की सहमति का दावा

कांग्रेस पार्टी ने आगामी परिसीमन को लेकर एक नया चार सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया है। दल का कहना है कि इस विषय पर पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन की सहमति बन चुकी है।
इस योजना के तहत लोकसभा में 543 सीटों की कुल संख्या और राज्यों के बीच उनकी मौजूदा हिस्सेदारी को अगले 25 वर्षों तक अपरिवर्तित रखने की मांग की गई है। साथ ही संसद में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने का प्रावधान भी रखा गया है।