राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
समुद्री चक्र ‘विक्टोरिया मोड’ से उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ रहा अर्ध-शुष्क क्षेत्र, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में अर्ध-शुष्क क्षेत्रों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्री चक्र ‘विक्टोरिया मोड’ वातावरण में नमी के प्रवाह को प्रभावित कर रहा है। शोधकर्ताओं ने सचेत किया है कि इस स्थिति के कारण देश में खाद्य आपूर्ति पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा प्रभावित इलाकों से लोगों के विस्थापन का संकट भी गहराने की आशंका जताई गई है।