राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सरकारी परीक्षाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही सरकार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए बड़े स्तर पर कदम उठा रही है। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रियाओं को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहे।