राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
साल 2026 में डॉलर के संदर्भ में सेंसेक्स 20 प्रतिशत से अधिक टूटा

घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट और रुपये के कमजोर होने से विदेशी निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वर्ष 2026 में अब तक डॉलर के संदर्भ में सेंसेक्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ्टी भी डॉलर के आधार पर 18.6 फीसदी टूट चुका है। भारतीय मुद्रा के रूप में देखें तो सेंसेक्स 14.9 प्रतिशत और निफ्टी 13.1 प्रतिशत नीचे आया है। इंडोनेशिया के बाद भारतीय बाजार प्रमुख वैश्विक बाजारों में दूसरे सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले सूचकांक बने हुए हैं।