अंतरराष्ट्रीय

सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं: विदेश मंत्रालय

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: tv9hindi.com

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को साफ किया कि सिंधु जल समझौते को लेकर भारत की नीति स्पष्ट है और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया है। यह बयान पाकिस्तानी मंत्री मुसदिक मलिक के दिल्ली दौरे के दौरान आया। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुराने किले में शुरू किए गए तीन दिवसीय एससीओ संवाद मंच में शामिल होने आए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 2025 में इस संधि को निलंबित कर दिया था।

स्रोत