अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सीओपी 31 मसौदे से जीवाश्म ईंधन और सीबीएएम का उल्लेख हटाया गया
जलवायु सम्मेलन सीओपी 31 के मसौदे से जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल को बंद करने और शून्य उत्सर्जन से संबंधित समय-सीमा को हटा दिया गया है। दो सप्ताह तक चला यह वार्षिक सम्मेलन 20 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही विकासशील देशों द्वारा उठाए गए सीबीएएम जैसे एकतरफा व्यापार नियमों को वर्ष 2027 तक समाप्त करने के प्रमुख बिंदु को भी दस्तावेज़ से बाहर कर दिया गया है।