कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षमता में भारी बढ़ोतरी, नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में सौर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। भारत की कुल क्षमता करीब आठ गीगावाट से लगभग पंद्रह गुना बढ़कर अब 116 गीगावाट के स्तर पर पहुंच चुकी है। इस कुल क्षमता में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव यानी पीएलआई योजना के तहत तैयार की गई परियोजनाओं की हिस्सेदारी करीब 24 गीगावाट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में देश की सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल निर्माण क्षमता में पीएलआई समर्थित उपक्रमों का योगदान लगभग 20.7 प्रतिशत है।