अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
स्पेन में दो तेज़ रफ्तार ट्रेनों की टक्कर, 60 से अधिक यात्रियों की मौत

स्पेन में दो हाई-स्पीड रेलगाड़ियों के आपस में टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 64 से 68 यात्रियों की जान चली गई है। हादसे के तुरंत बाद व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित यूनियन ने पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है। यूनियन ने इस भीषण रेल हादसे की ज़िम्मेदारी तय करते हुए विभागीय मंत्री से अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।