राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी पर तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

हवाई टिकटों की दरों में सात सौ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने इस मामले पर तल्ख टिप्पणी करते हुए हवाई सफर न करने की बात कही।
दूसरी तरफ, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारतीय वायुयान अधिनियम के अंतर्गत विमानन नियमों को तेजी से लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार के अनुसार, इन नए प्रावधानों का उद्देश्य हवाई किराए के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना और यात्रियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।