अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच में भारतीय टीम 208 रनों के सामान्य स्कोर पर सिमट गई थी। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान के शुरुआती बल्लेबाज़ जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए हमज़ा ज़हूर ने पारी को संभाला। उन्होंने 108 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत की मंज़िल तक पहुँचाया।