कारोबार

अक्टूबर में देश का वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर के नए स्तर पर पहुंचा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: etvbharat.com

अक्टूबर के दौरान देश का वस्तु निर्यात 49.47 अरब डॉलर के रिकॉर्ड आंकड़े पर पहुंच गया है। पिछले पांच वर्षों में यह सबसे तेज मासिक वृद्धि दर्ज की गई है। शोध संस्थान जीटीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, निर्यात में हुई इस बढ़ोतरी में लगभग 83 प्रतिशत योगदान इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित पांच प्रमुख क्षेत्रों का रहा। वहीं द हिंदू की एक रिपोर्ट संकेत देती है कि इस दौरान निर्यात की मात्रा और मूल्य दोनों में सुधार हुआ है।

स्रोत