राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, 75 प्रतिशत अग्निवीरों की सेवा दो साल बढ़ाने का फैसला
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के नियमों में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। मुख्य रक्षा अध्यक्ष जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के अनुसार, 75 प्रतिशत अग्निवीरों के सेवा काल को अतिरिक्त दो वर्षों के लिए बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार के पूरा होने के बाद इच्छुक अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में नियमित सैनिक के तौर पर शामिल होने का अवसर मिलेगा। पहले चार साल और बाद में छह साल के कार्यकाल पर भी स्थाई सेवा के लिए चयन के मौके उपलब्ध रहेंगे।