राष्ट्रीय

अमानक दवाओं के विनिर्माण लाइसेंस निलंबित करने का प्रस्ताव

सरकार ने अमानक दवाओं के उत्पादन से जुड़े विनिर्माण लाइसेंस को निलंबित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, निलंबन वापस लेने से पहले संबंधित उत्पादक के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाना अनिवार्य बनाया गया है। जब तक दवा निर्माता इन जरूरी सुधारों को पूरा नहीं कर लेते, तब तक उनके लाइसेंस का निलंबन जारी रहेगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की गई है।

स्रोत