कारोबार

अमूल ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमूल ताजा दूध के विभिन्न प्रकारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है। संस्था के अनुसार दूध की दरों में दो रुपये से लेकर चार रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है।

यह नई दरें 12 नवंबर से खुदरा दुकानों पर लागू कर दी गई हैं। हाल ही में मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमतों में इसी प्रकार की बढ़ोतरी की थी।

स्रोत