राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिका पर निर्भरता घटाने के लिए कनाडा गैर-अमेरिकी व्यापार बढ़ाने की तैयारी में

कनाडा अगले दस वर्षों में गैर-अमेरिकी देशों के साथ अपना कारोबार दोगुना करने की योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के आपसी संबंधों में गिरावट आई है। इसी वजह से कनाडा अमेरिका पर अपनी आर्थिक निर्भरता कम करने की कोशिश में जुटा है। इस व्यापक रणनीति के तहत भारत को भी एक प्रमुख साझेदार के रूप में शामिल किया गया है ताकि व्यापारिक विकल्पों को बढ़ाया जा सके।