राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 24 से अधिक लोगों की मौत

असम के काजीरंगा क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रंगाजान इलाके में बोकाखाट से नगांव जा रही तेज रफ्तार मिनीबस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 18 यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।