राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा नया चक्रवाती तूफान, सोमवार को तट से टकराने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब अब और तीव्र होकर भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके 2 नवंबर तक विकराल होने की आशंका जताई गई है।
मौसम से जुड़ी जानकारियों के अनुसार, यह मौसमी प्रणाली 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के नरसापुर और नेल्लोर के बीच तट को पार कर सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। ‘अरनब’ के बाद राज्य अब इस नए चक्रवात के संभावित खतरे से निपटने की तैयारी में जुटा है।