कारोबार

आईओसी खरीदेगी कच्चे तेल और एलपीजी जहाज, बोर्ड से मिली मंजूरी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

पश्चिम एशिया में उपजे संकट के चलते परिवहन जोखिमों को देखते हुए आईओसी कच्चे तेल और एलपीजी ले जाने वाले जहाजों की खरीद करने जा रही है।

कंपनी के वित्त निदेशक अनुज जैन ने दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों पर बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रबंधन बोर्ड कुछ जहाजों की खरीद को पहले ही स्वीकृति दे चुका है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कई महीने पूर्व ही आवश्यक निविदाएं भी जारी कर दी गई थीं।

स्रोत