कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
आईबीएम कंसल्टिंग में अमेरिकी वीजा और ग्रीन कार्ड का समर्थन होगा बंद
प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम अपनी कंसल्टिंग शाखा के अधिकांश पदों के लिए अमेरिकी वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फैसले से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों को अमेरिका से बाहर रहकर कार्य करने का विकल्प दिया गया है। यदि कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें इस साल के अंत तक संस्थान से अलग होना पड़ेगा।