राष्ट्रीयसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
आरबीआई ने रेपो दर बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत की, दिसंबर में और वृद्धि के आसार

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसके बाद यह बढ़कर 5.50 प्रतिशत पर पहुंच गई है। लगभग चार वर्षों में पहली बार केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महंगाई के बढ़ते दबाव और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दिसंबर की समीक्षा बैठक में रेपो दर 0.50 प्रतिशत और बढ़ सकती है। बैंक के विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक उतार-चढ़ाव के बीच नीतिगत दर को छह प्रतिशत तक ले जाना एक उपयुक्त विकल्प रहेगा।