खेल

आर्यवीर सहवाग के 160 रनों से जीती भारतीय टीम

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: abplive.com

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 160 रनों की शानदार पारी खेली। इस महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए।

जवाब में यूएई की पूरी टीम 50 ओवरों में 239 रन बनाकर आउट हो गई। इस मुकाबले से पहले आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से बड़ा शतक जड़ने का वादा किया था।

स्रोत