इंडिया ए ने पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की पहली पारी

इंडिया ए ने 146 ओवर खेलने के बाद अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित कर दी। इससे पहले टीम ने अपने खेल को दो विकेट पर 227 रन से आगे बढ़ाया था। इस दौरान कप्तान जुरेल ने 71 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा तिलक 81 रन और वाशिंगटन 50 रन बनाकर नाबाद रहे। इन बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत मेजबान टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।