कारोबारसक्ती

ईपीएफओ 3.0 की फरवरी में शुरुआत संभव, गिग वर्कर्स को मिलेगा पीएफ का लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने तकनीकी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार आगामी फरवरी माह में ईपीएफओ 3.0 प्रणाली की शुरुआत की जा सकती है।

इस नई व्यवस्था के तहत गिग वर्कर्स को भी भविष्य निधि के दायरे में लाने की योजना तैयार की गई है। प्रणाली के पूरी तरह डिजिटल होने से अंशधारकों को मिलने वाली सेवाओं में तेजी आएगी और कामकाज काफी सरल हो जाएगा।

स्रोत