कुमामोतो मास्टर्स: श्रीकांत और लक्ष्य ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
कुमामोतो मास्टर्स में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक मुकाबले में श्रीकांत ने जापान के कोडाई नारोका को 21-15, 11-21, 21-18 से पराजित कर दिया। अब उनका अगला मुकाबला मेजबान देश के ही कोकी वतानाबे से तय हुआ है। वहीं दूसरे मैच में लक्ष्य ने चीन के डोंग तियान याओ के खिलाफ सीधे गेम में 21-8, 21-14 से आसान जीत हासिल की और टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली।