राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का कोष बनाने की तैयारी में सरकार

देश में उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विस्तार को गति देने के लिए सरकार बड़े वित्तीय प्रावधान पर विचार कर रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस अत्याधुनिक तकनीक को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 20,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस योजना के जरिए देश में भविष्य की उन्नत एआई तकनीकों के विकास, अनुसंधान और संबंधित आवश्यक तकनीकी बुनियादी ढांचे को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई गई है।