राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई, 1,133 लाइसेंस निलंबित
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने देशव्यापी निरीक्षण अभियान के दौरान 3,279 मीट्रिक टन अमानक खाद्य उत्पाद जब्त किए हैं। नियामक के अनुसार 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।
नियमों की अनदेखी पाए जाने पर 1,133 व्यावसायिक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इसके अलावा 10,000 से अधिक सुधार नोटिस जारी हुए हैं। जब्त की गई वस्तुओं में मुख्यतः घी, पनीर, दूध तथा मिठाइयां शामिल हैं।