राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
घरेलू एलपीजी सिलिंडर सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन 1 अक्टूबर से अनिवार्य

घरेलू एलपीजी सिलिंडर के उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी व्यवस्था को लेकर नया निर्देश सामने आया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सिलिंडर की बुकिंग पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए अब बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था आगामी 1 अक्टूबर से लागू कर दी जाएगी। सब्सिडी का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को यह बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करना होगा।