राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
घरेलू गैस के लगभग 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण पूरा

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं ने अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करा लिया है। यह आंकड़ा कुल सक्रिय घरेलू गैस उपभोक्ताओं का लगभग 89.9 प्रतिशत है। मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी में बताया गया है कि अधिकांश उपभोक्ता अपनी पहचान का यह सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं।