कारोबार

चेक बुक नियमों में बदलाव का दावा भ्रामक, रिजर्व बैंक ने दी सफाई

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को गलत और भ्रामक बताया है, जिनमें 1 जनवरी 2027 से नए सुरक्षा मानकों वाली चेक बुक लागू होने की बात कही गई थी। शनिवार को केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि चेक ट्रंकेशन सिस्टम के तहत वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही चेक बुकों में किसी भी बदलाव की योजना नहीं है। रिजर्व बैंक ने आम जनता से केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

स्रोत