अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
जलवायु वार्ता: तुर्किए में वित्तीय सहायता को लेकर धनी और विकासशील देशों में खींचतान

तुर्किए में जलवायु वार्ताकारों की बैठक के दौरान वित्तीय सहयोग का पुराना विवाद एक बार फिर उभर आया है। इस बैठक में संपन्न और विकासशील राष्ट्रों के बीच की गहरी खाई साफ दिखाई दे रही है। जहां साधन संपन्न देश अपने द्वारा जुटाए गए धन की गिनती करने पर जोर दे रहे हैं, वहीं विकासशील देश इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं कि वास्तव में कितनी सहायता राशि जमीनी स्तर पर उन तक पहुंच पा रही है।