राष्ट्रीयसक्ती

जियो प्लेटफॉर्म्स का 37,700 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलने की संभावना

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Dvellakat / Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 37,700 करोड़ रुपये (4 अरब डॉलर) का यह सार्वजनिक निर्गम 21 अक्टूबर को बोली के लिए खुल सकता है।

कंपनी 12 अक्टूबर के बाद विवरण पुस्तिका दाखिल कर सकती है। इसमें प्रति शेयर मूल्य दायरा 1,150 से 1,220 रुपये तय होने का अनुमान है। एंकर निवेशकों के लिए यह 19 अक्टूबर को खुलेगा, जबकि 23 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर और शेयर बाजारों में लिस्टिंग 28 अक्टूबर को संभावित है।

स्रोत