राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए व्हाट्सएप सहित अन्य मध्यस्थों से ठोस कदमों की जानकारी मांगी है। अदालत में कंपनी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि बचाव के तौर पर 9,400 खातों पर कार्रवाई की गई है और संदिग्ध खातों की पहचान के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने बैंकों को भी निर्देश दिया है कि यदि लापरवाही के कारण धोखाधड़ी होती है, तो वे पीड़ितों को मुआवजा दें।