कारोबारसक्तीव्हाट्सएप पर भेजें
थोक महंगाई दर में उछाल, चालू वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत रहने का अनुमान

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ताजा अध्ययन के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में देश की थोक मुद्रास्फीति 11 प्रतिशत के आसपास बनी रह सकती है। यह बैंक के पूर्व अनुमान 10 फीसदी से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊर्जा, खाद्य पदार्थों और अन्य लागतों में निरंतर बढ़ोतरी से मूल्य वृद्धि का दबाव बना हुआ है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार आने वाले दिनों में ब्याज दरों में वृद्धि होना लगभग तय है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।