राष्ट्रीय

दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, वायु गुणवत्ता सूचकांक 605 पर पहुंचा

देश की राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर को वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 7:41 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 605 तक जा पहुंचा।

राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में हवा बेहद खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक पंजाबी बाग में एक्यूआई 452, आरके पुरम में 423, आईटीओ पर 418, धौला कुआं में 417, इंडिया गेट के पास 414 और गाजीपुर में 410 दर्ज किया गया।

स्रोत