राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दिल्ली में दीवाली पर चरम प्रदूषण के दौरान सरकारी निगरानी केंद्रों से आंकड़े गायब

दिल्ली में 8 और 9 नवंबर की रात प्रदूषण के चरम स्तर के दौरान सरकारी निगरानी केंद्रों से आंकड़े नदारद रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के पोर्टल पर कई घंटों तक पीएम2.5 के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। जानकारों के मुताबिक 59 केंद्रों पर 227 आंकड़े दर्ज न होने से वायु गुणवत्ता की सही स्थिति सामने नहीं आई। इस तकनीकी खामी पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। उधर कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रशासन जल्द ही पूरे मामले की जांच करेगा।