राष्ट्रीय

दीपावली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: livehindustan.com

दीपावली की रात हुई आतिशबाजी के बाद राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार की सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। पटाखों पर लगी पाबंदियों के बावजूद हुई आतिशबाजी से हवा में धुआं और सूक्ष्म कण बढ़ गए। निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार चारों तरफ धुंध की मोटी परत छाने से दृश्यता काफी घट गई है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

स्रोत