राष्ट्रीय

नीट-पीजी में पर्सेंटाइल की जगह रैंक आधारित व्यवस्था लागू करने की तैयारी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: aajtak.in

स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा के लिए गठित 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने बड़ा बदलाव सुझाया है। समिति ने नीट-पीजी और नीट-एसएस में मौजूदा पर्सेंटाइल व्यवस्था को समाप्त कर रैंक आधारित योग्यता प्रणाली अपनाने की सिफारिश की है।

उच्चतम न्यायालय में 3 नवंबर को सौंपी गई रिपोर्ट में यह प्रस्ताव रखा गया। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है, जिसे 2027 से लागू किया जा सकता है।

स्रोत