अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बातचीत, शांति के समर्थन को दोहराया

अबू धाबी में होने वाली शांति वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर संवाद किया। इस दौरान भारत ने शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपने समर्थन को फिर से दोहराया। यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार, सुरक्षित खाद्यान्न गलियारे की स्थापना के समझौते को लेकर भारत मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी बातचीत की है।