राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और ई20 ईंधन से प्रदूषण घटेगा, आयात पर निर्भरता होगी खत्म: गडकरी

गडकरी के अनुसार सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां शत-प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल इंजन युक्त वाहन पेश करेंगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से प्रदूषण समाप्त हो जाएगा और देश को 22 लाख करोड़ रुपये मूल्य के पेट्रोल और डीजल के आयात की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा ई20 ईंधन वाहनों का माइलेज बढ़ाता है, गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता और इससे किसानों को भी सीधा लाभ मिलता है।